फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी बेचने के नाम पर साढ़े 53 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लकड़ी बेचने के नाम पर साढ़े 53 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि वीरवार को अजय कुमार निवासी जगाधरी ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि वह पेड़ खरीदकर लकड़ी काटने का काम करता है। उसने जीपीए के आधार पर कर्म सिंह निवासी गांव काहनगढ़ से उसके भाई सुखदेव सिंह की 21 एकड़ भूमि में खड़े पापुलर की लकड़ी को 87 लाख रुपये में खरीदा था। सुखदेव सिंह अमेरिका में रहता है और उसका भाई कर्म सिंह ही उसकी जमीन, फसल बेचने तथा तबादले जिम्मेदारी संभालता है। कर्म सिंह ने उसे लकड़ी काटने के लिए 17 एकड़ जमीन मंगौली रागंडान और 4 एकड़ जमीन अकालगढ़ (अंबाला) में दिखाई थी। बाकायदा लिखित इकरारनामा कर यह लकड़ी खरीदी गई थी। जिसके एवज में उसने कर्म सिंह को 43 लाख 50 हजार रुपये आरटीजीएस द्वारा अकाउंट में तथा दस लाख रुपये की रकम कैश (कुल साढ़े 53 लाख रुपये) दी थी। पेमेंट करने के करीब 20 दिन बाद सुखदेव ने जीपीए बदलकर उसे लकड़ी काटने से रोक दिया और अमेरिका से वापिस आकर यह लकड़ी किसी दूसरे को बेच दी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्म सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें