फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि में ऑल इंडिया पुरुष वॉलीबाल चैंपियनशिप का आज होगा आगाज

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि के थर्ड गेट का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया पुरुष वॉलीबाल चैंपियनशिप का आगाज आज होगा, जिसमें 20 जनवरी तक देश के लीग टीम के विजेता खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें देशभर के चार जोन की 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें प्रत्येक जोन की विजेता टीमें स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। इस स्पर्धा में नॉर्थ जोन की लगातार 20 बार विजेता रह चुकी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम भी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


पूर्वी क्षेत्र की होंगी ये टीमें
भुवनेश्वर ओडिशा से कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, उत्तरप्रदेश से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी व पश्चिम बंगाल से
आदमस विश्वविद्यालय कोलकाता

पश्चिम क्षेत्र की होंगी ये टीमें
मध्यप्रदेश ग्वालियर से लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन, महाराष्ट्र से भारतीय विद्यापीठ पुणे, नागपुर की राष्ट्र संत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय व राजस्थान के श्रीखुशाल दास विवि हनुमानगढ़।
विज्ञापन


दक्षिण क्षेत्र की होंगी ये टीमें
चेन्नई के एसआरएम विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास, यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट व मैंगलोर विवि मैंगलोर।


उत्तरी क्षेत्र की होंगी ये टीमें
कुरुक्षेत्र विवि कुरुक्षेत्र, गुरुनानक देव विवि अमृतसर, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगड़ व हिमाचल प्रदेश विवि शिमला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें