फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मल्टीमीडिया पाठ्यक्रम में 95.2 पहुंची ऑल इंडिया कैटेगरी मेरिट

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएमसीएमटी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रथम मेरिट सूची जारी की है। यह सूची बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, बीएससी मल्टीमीडिया, बीएससी ग्राफिक्स एंड एनीमेशन तथा बीएससी प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों के लिए है। बीएससी मल्टीमीडिया पाठ्यक्रम में ऑल इंडिया श्रेणी की मेरिट 95.2 अंक पर रही। मेरिट सूची जारी होने के साथ ही चयनित विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रोफेसर महासिंह पूनिया ने इस संबंध में जानकारी दी। सभी चयनित अभ्यर्थियों को 3 जुलाई तक संस्थान में उपस्थित होना होगा। उन्हें सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच अपने मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन करवाना होगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद अभ्यर्थी शुल्क जमा कर सकेंगे। शुल्क 3 जुलाई की रात 11.59 बजे तक विश्वविद्यालय के ऑनलाइन प्रवेश द्वार पर जमा किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से जमा किया गया शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। बीएससी प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप है। यह तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल विकसित करने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें