फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन ने गेट मीटिंग कर जताया रोष

विज्ञापन
पिहाेवा। बैठक में हिस्सा लेते  आल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी सं
विज्ञापन
पिहोवा। वीरवार को नौवें दिन ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की पिहोवा यूनिट की शहरी सब यूनिट ने अपनी मांगों के लिए 33 केवी पावर हाउस में गेट मीटिंग की। यह बैठक शहरी सब यूनिट प्रधान मुकेश गोस्वामी की अध्यक्षता में की गई। संचालन सब यूनिट सचिव सुरेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन

यूनिट सचिव और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक सचिव गुरचरण संधु ने कहा कि उपमंडल अधिकारी शिकायत केंद्रों पर चेकिंग करके शिकायत केंद्र पर जो कर्मचारी गेट मीटिंग में आ रहे हैं। उनकी गैरहाजिरी लगाने की कोशिश की जा रही है, जो निंदनीय है। दिनेश कुमार एएलएम को तीन महीने से ड्यूटी पर नहीं लिया जा रहा है। कुछ शिकायत केंद्रों से तबादला नहीं किया जा रहा है। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उपमंडल अधिकारी की ओर से बातचीत से कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक तक उपमंडल अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करके गेट मीटिंग की जाएगी।
इस मौके पर प्रदीप सहारण, विजय कुमार, रमनदीप, कमल गोस्वामी, विजय सिंह, दीपक, वरुण गुप्ता, बिंदु, दिनेश कुमार, बंटी पाल, संदीप कुमार, अनिल कुमार, कमलेश, पुजा, महेंद्र वर्मा, दिनेश राणा, रमन, अनिल, फकीर चंद, रूलदा, बलवान, राहुल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें