फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हाथापाई के मामले में विस कमेटी पर टिकी निगाहें

Tue, 10 Jun 2025 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद हाउस की बैठक में 23 मई को विधायक व पार्षद प्रतिनिधियों के बीच हुए विवाद व हाथापाई का मामला अभी थम नहीं रहा है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज होने के बाद भले ही पुलिस की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई लेकिन ये मामला विधानसभा तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

अब हर किसी की निगाहें विधानसभा कमेटी पर टिकी है। विधायक अशोक अरोड़ा यह मामला विधानसभा स्पीकर के समक्ष उठा चुके हैं, जिसके चलते विधानसभा की ओर से कमेटी बनाई गई, जो इस मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगी। हालांकि अभी तक कमेटी की ओर से संबंधित पक्षों के पास कोई संदेश नहीं पहुंचा है।
उधर यह मामला मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच चुका है। रविवार को भी पार्षद प्रतिनिधियों की ओर से इस संबंध में कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी को मामले से अवगत कराया गया तो विरोधी पक्ष पर कार्रवाई की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

इसके अलावा 23 मई को नवनिर्वाचित नगर परिषद हाउस की दूसरी बैठक बुलाई गई थी, जिसमें पार्षद प्रतिनिधियों के मौजूद होने पर भी विधायक अशोक अरोड़ा की ओर से सवाल उठाया गया था। बहस विवाद में बदल गई और हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद यह मामला बेहद चर्चा में रहा। दोनों ही पक्षों ने पुलिस अधीक्षक को एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत दी थी।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने मामले की जांच डीएसपी को सौंप दी थी। हालांकि नप में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए थे ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके लेकिन घटनाक्रम के दौरान ये कैमरे बंद मिले थे। उधर बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बयान भी दर्ज कर लिए गए थे। इसके बाद आज तक कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें