कुरुक्षेत्र। विदाई समारोह के दौरान एकजुट छात्राएं और स्टाफ। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय की स्नातक कक्षाओं के द्वितीय वर्ष की छात्राओं की ओर से अंतिम वर्ष वालों के लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। मिस फेयरवेल और मिस टैलेंट प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बीकाॅम की आकांक्षा को मिस फेयरवेल चुना गया। बीए की कनिष्का ऑलराउंडर और बीएससी की मुस्कान मिस फाइनल चुनी गईं। प्राचार्या डाॅ. सुदेश रावल ने शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्राएं काॅलेज की पहचान हैं। वे काॅलेज का नाम रोशन कर रही हैं। नृत्य, गीत और खेल जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों ने सबको मंत्रमुग्ध किया। जूनियर छात्राओं ने सीनियर्स के लिए शानदार प्रस्तुति देकर पलों को यादगार बना दिया। प्राध्यापिकाओं का आभार जताया।