फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल बादल, दादूवाल व असंध को हराना मकसद : झींडा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पंथक दल झींडा ग्रुप की हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के चुनाव को लेकर डेरा कार सेवा गुरुद्वारा में बैठक हुई। इस बैठक में कमेटी के होने जा रहे चुनावों के लिए मंथन किया गया।
विज्ञापन

चुनाव के लिए झींडा ग्रुप की ओर से 31 वार्डों से नामांकन किया गया है। पत्रकारों से बातचीत में दल के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने बताया कि कमेटी के चुनाव में कुल 40 वार्डों में से उनकी ओर से अलग-अलग 31 वार्डों से नामांकन पत्र भरे गए हैं। उनकी ओर से सभी वार्डों पर प्रत्याशी उतारे जाने थे, मगर कुछ सदस्यों ने उनके साथ विश्वासघात कर दिया और वे आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में आ गए। बताया कि कुरुक्षेत्र समेत कई वार्डों पर अपना उम्मीदवार नहीं उतार पाए। उनका मकसद अकाली दल बादल और बलजीत सिंह दादूवाल व कमेटी के मौजूदा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह असंध, जिनको सरकार का आशीर्वाद प्राप्त है उनको हराना है। इसके लिए उनकी विचारधारा वाले अन्य दल और नामांकन करने वाले पुराने साथियों से संपर्क किया जा रहा है।
पुराने संघर्षी साथियों से किया जा रहा संपर्क ः झींडा ने बताया कि वह नौ वार्डों पर संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए उनके पुराने संघर्ष के साथी और उनकी विचारधारा वाले दलों से बातचीत चल रही है। उनको छोड़कर आजाद चुनाव लड़ने वाले लोग भी उनके संघर्ष के साथी है। वे लोग मेरे विचारों से सहमत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें