फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स के अधिकारी की कोठी को पुलिस तुरंत करवाए खाली : कंबोज

Fri, 23 Dec 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने एयरफोर्स सार्जेंट लाल बहादुर शर्मा का मकान अवैध कब्जाधारियों से खाली कराने का आदेश दिया है। सेक्टर 30 में मकान नंबर 594 को तुरंत प्रभाव से खाली करवाने के पुलिस अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि किसी को भी निजी या पंचायती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की इजाजत नहीं हैं। जो भी कानून का उल्लघंन करे उस पर सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज वीरवार को पंचायत भवन के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में लोगों की समस्याओं का समाधान करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने एजेंडे की 14 और 20 अन्य शिकायतों पर सुनवाई करते हुए अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान किया और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। राज्यमंत्री ने कहा कि तमिलनाडू में कार्यरत एयरफोर्स के सार्जेंट लाल बहादुर शर्मा के सेक्टर 30 में मकान नंबर 594 पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। इस मामले को लेकर थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने दोनों पक्षों के बीच आपसी तालमेल के साथ समस्या का निपटारा करने के प्रयास भी किए थे, लेकिन लोगों ने अवैध कब्जा नहीं छोड़ा। इसलिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग को मकान खाली करवाकर अवैध कब्जा हटवाने के आदेश दिए हैं।

राज्यमंत्री ने सभागार में लोगों द्वारा रखी गई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गांव बारना में 100 गज के प्लाट में शिकायतकर्ता के पिता के नाम में गलती करने पर पटवारी के खिलाफ कार्रवाई करने, होमगार्ड के जवान द्वारा रखी गई शिकायत पर सुभाष चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई करले संधोली में दो लोगों की नियुक्ति के मामले में डीआर को एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने, एक कर्मचारी के खिलाफ दी गई शिकायत पर सीटीएम को कार्रवाई करने, गेस्ट टीचर के मामले में सम्बन्धित स्कूल के शिक्षक को तलब करने के आदेश देते हुए वन विभाग, रोडवेज विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायत विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा, एडीसी धर्मवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा नेता धर्मवीर डागर सहित अन्य अधिकारी और कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

पर्स चोरी की जांच सीआईए को सौंपी
राज्यमंत्री कर्णदेव कांम्बोज ने पुलिस अधीक्षक को गांव मटक माजरी वासी संजय कुमार की 31 जुलाई 2016 को कुरुक्षेत्र अनाज मंडी से पर्स चोरी मामले की जांच सीआईए से करवाने के आदेश दिए हैं। इस मामले में गहनता से छानबीन की जाए और पकड़े गए चार आरोपियों से रिकवरी करवाने के निर्देश दिए हैं।

जांच में शामिल कर 15 दिनों के अंदर सुभाष चंद का भुगतान सुनिश्चित करें
राज्यमंत्री ने शांति नगर निवासी सुभाष चंद का जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को 15 दिनों के अंदर रिकार्ड के अनुसार भुगतान करना सुनिश्चित करे। इस दौरान कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग कैथल और कुरुक्षेत्र जांच के लिए सुभाष चंद को बुलाना सुनिश्चित करें।

गुरुद्वारे की जमीन मामले की दुबारा होगी जांच
एडीसी धर्मवीर सिंह ने गुरुद्वारा गुरु ग्रंथ साहिब कुरुक्षेत्र से जोगेन्द्र सिंह के गुरुद्वारे की जमीन मामले में जिला राजस्व अधिकारी और पुलिस प्रशासन को दोबारा  जांच करने के आदेश दिए हैं। इस जांच के दौरान प्रार्थी जोगेंद्र सिंह को शामिल किया जाए और तमाम दस्तावेजों की जांच भी की जाए ताकि सचाई भी सामने आ सके।

आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश
नायब तहसीलदार को दिए निशानदेही करने के निर्देश राज्यमंत्री ने गांव मथाना निवासी ओमप्रकाश की शिकायत पर गांव के श्मशान घाट के आसपास की जमीन की दोबारा निशानदेही करने के निर्देश दिए है। इस निशानदेही के लिए तहसीलदार थानेसर को जिम्मा सौंपा गया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने नियमानुसार कानून की उल्लंघन करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर और गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।


बीडीपीओ करेंगे पानी निकासी मामले की जांच
गांव बारना निवासी राजबीर सिंह ने पानी निकासी की शिकायत हाउस में रखी। इस शिकायत पर सुनवाई करते हुए राज्यमंत्री ने बीडीपीओ लाडवा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध करने के आदेश दिए। इन आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया कि जरुरत पडने पर अधिकारी पुलिस की भी सहायता ले सकता है। हालांकि इस मामले में समिति के सदस्य ज्वैल सिंगला और रणबीर सिंह ने भी अपनी जांच रिपोर्ट को राज्यमंत्री के समक्ष रखा।


एसडीएम को सौंपी फसल में आग लगने के मामले की जांच
बाबैन निवासी शमशेर सिंह की शिकायत है कि 11 केवी गुहण फीडर के कारण 4 एकड़ गेहूं की फसल गत्त सीजन में जलकर राख हो गई थी। इस फसल का मुआवजा दिया जाए। इस मामले में राज्यमंत्री ने जिला राजस्व अधिकारी और एक्सईएन बिजली बोर्ड शाहबाद का पक्ष जानने के बाद एसडीएम शाहबाद को जांच करने के आदेश दिए हैं।

विस इनेलो विधायक दल के उपनेता संधू ने किया बायकाट
राज्यमंत्री ने पत्रकारों द्वारा पिहोवा के विधायक जसविंद्र सिंह संधू द्वारा मीटिंग का बायकाट करने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बारना में एक भाजपा नेता सुखदेव बारना का निधन हो गया था। इसलिए भाजपा नेता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे। इस प्रकार की मजबूरी को समझना चाहिए। अन्यथा प्रत्येक मीटिंग में समय से पहले ही पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें