फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिवाली के दो दिन बाद सुधरने लगी हवा की सेहत, एक्यूआई 249 पर पहुंचा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में कचरे के देर में लगी आज से उठता धोने का गुब्बार। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिवाली के दो दिन बाद जिले की हवा की गुणवत्ता में सुधार होने लगा है। प्रदूषण का स्तर घटने से लोगों को दमघोंटू हवा से कुछ राहत मिली है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) घटकर 249 पर पहुंच गया है। हालांकि, हवा की गुणवत्ता अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है, लेकिन पिछले चार दिनों के मुकाबले स्थिति में सुधार दर्ज किया गया है। देर रात तक एक्यूआई में और गिरावट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दिवाली के आसपास लगातार चार दिनों तक जिले की हवा प्रदूषण की चपेट में रही। इस दौरान एक्यूआई बढ़कर 375 तक पहुंच गया था। दिवाली से एक दिन पहले रात करीब 10 बजे एक्यूआई 315 दर्ज किया गया था, जबकि अगले दिन यह 325 रहा। प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं, सांस संबंधी दिक्कतों से पीड़ित मरीजों की परेशानियां भी बढ़ने लगी थीं। अब एक्यूआई में गिरावट आने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि, हवा की गुणवत्ता पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

कचरे में आग लगाने वालों पर रखी जा रही नजर
नगर परिषद के ईओ राजेश कुमार ने बताया कि कचरे में आग लगाने वाले कर्मचारियों और आम लोगों की निगरानी की जा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति कचरे में आग लगाता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिवाली पर पटाखे जलने से भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा, जबकि इसके पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें