फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वायु प्रदूषण से 300 तक पहुंचा एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। हवा की गुणवत्ता खराब होने के साथ ही एक्यूआई में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार को शाम करीब साढ़े छह बजे एक्यूआई 300 तक पहुंच गया। इसके बावजूद शहर और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह कचरा जलाया जा रहा है। खुले में कचरा फूंकने से उठने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने के साथ ही आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

एक ओर प्रशासन की ओर से पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्ती बढ़ाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर खुले में कचरा जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सड़कों के किनारे, खाली प्लाटों और अन्य खुले स्थानों पर कचरे के ढेर में आग लगा दी जाती है। इसमें प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य घरेलू कचरा भी शामिल होता है। इनके जलने से निकलने वाला जहरीला धुआं हवा की गुणवत्ता को और खराब कर रहा है।
बुधवार को अमीन रोड पर ही चार जगहों पर कचरा जलता मिला। आसपास के लोगों के अनुसार सफाई कर्मचारी भी कचरे को आग के हवाले कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से पराली जलाने के मामलों को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। संबंधित विभागों को खेतों में आग लगाने की घटनाओं पर नजर रखने और नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए केवल पराली जलाने पर रोक लगाना पर्याप्त नहीं है। खुले में कचरा जलाने वालों पर भी प्रभावी कार्रवाई करना जरूरी है। उधर नप ईओ राजेश कुामर का कहना है कि सफाई कर्मियों को कचरा न जलाने के संबंध में कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



पराली जलाने की घटनाओं पर रोक जरूरी : एसडीएम
पिहोवा। उपमंडल पिहोवा एवं ईस्माइलाबाद क्षेत्र में पराली प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से एसडीएम पिहोवा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उपमंडल अधिकारी नागरिक राहुल करवारिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पराली जलाने की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखें और किसानों को फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास करें। एसडीएम ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक फील्ड में भ्रमण करें तथा गांवों में किसानों से सीधा संपर्क स्थापित कर उन्हें पराली न जलाने के लिए प्रेरित करें। पराली जलाने से संबंधित किसी भी सूचना या शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया जाए।



टीमें लगातार कर रहीं फ्लैग मार्च और निगरानी
जिले में धान की फसल के अवशेष जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कृषि विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा लगातार संयुक्त फ्लैग मार्च और गश्त की जा रही है। जिले के विभिन्न गांवों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि पराली जलाने की घटनाओं को समय रहते रोका जा सके। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कृषि विभाग व प्रशासन द्वारा किसानों से अपील की जा रही है कि वे धान के फसल अवशेषों को खेतों में आग न लगाएं। पराली प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई इन-सीटू एवं एक्स-सीटू तकनीकों और कृषि मशीनरी का उपयोग करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें