फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी खाद लेने के लिए दिनभर भूखे-प्यासे लाइन में बैठे रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएपी खाद की किल्लत के चलते किसानों को खाद लेने के लिए भूखे-प्यासे दिनभर लाइन में बैठने पर मजबूर होना पड़ रहा है। रविवार को विरेन फर्टिलाइजर पर खाद आने की सूचना पर किसान दिनभर लाइन में बैठ कर डीएपी खाद आने का इंतजार करते रहे। शाम के समय खाद आई तो लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिस पर खाद बांटने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ा। इस दुकान पर डीएपी खाद के 1500 कट्टे आए थे, जो कुछ ही देर में बिक गए। 2 दिन में करीब 2000 डीएपी खाद के कट्टे आने के बावजूद अनेक किसान खाद के लिए हाथ मलते रह गए। किसान सुरजीत सिंह, पवन कुमार, राजकुमार व जगमाल का कहना है कि गेहूं की बिजाई शुरू हो चुकी है, लेकिन उन्हें डीएपी खाद नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज दिनभर लाइन में लगने के बावजूद उन्हें केवल 5-5 कट्टे ही खाद के मिले हैं और अब खाद कब आएगा कुछ पता नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि वे लाइन में ही लगे रहेंगे तो फिर अपनी गेहूं की बिजाई कब करेंगे। किसानों का कहना है कि जब सरकार को पता है कि गेहूं की बिजाई मेें डीएपी खाद की जरूरत है तो फिर वह किसानों को जानबूझ कर क्यों परेशान कर रही है। उन्होंने सरकार से खाद की जमाखोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें