जिलेभर की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों से 6 नवंबर तक खरीद एजेंसियों ने 10 लाख 85 हजार 452 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। इसमें से फूड एंड सप्लाई ने 811060 एमटी, हैफेड ने 251359 एमटी और एफसीआई ने 489 मीट्रिक टन धान खरीदी। अब तक खरीदी गई धान में से मंडियों से 10 लाख 57 हजार 723 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा कर लिया गया है। अभी तक 1 लाख 44 हजार 325 किसानों की धान की फसल खरीदी जा चुकी है। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक की रिपोर्ट के आधार पर जिला कुरुक्षेत्र के अजराना कलां मंडी में 5146, बाबैन मंडी में 60934 एमटी, भौर सैयदां में 3510 एमटी, चढूनी जाटान में 3300 एमटी, गुमथला गढू में 31600 एमटी, इस्माईलाबाद में 122791 एमटी, झांसा में 30795 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी में 203547 एमटी, लाडवा मंडी में 170849 एमटी, लुखी मंडी में 668 एमटी, मलिकपुर मंडी में 4327 एमटी, नलवी मंडी में 4919 एमटी, पिपली मंडी में 65620 एमटी, पिहोवा मंडी में 190068 एमटी, शाहाबाद मंडी में 149230 एमटी, ठोल मंडी में 33138 एमटी, थाना में 5010 एमटी धान की फसल खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदा गया है। उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि जिले में खरीद केंद्रों पर धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।