कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की ओर से सात सितंबर को जींद में ऐतिहासिक उत्तर भारत स्तरीय अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
सम्मेलन में हजारों अग्र बंधुओं की उपस्थिति में सैंकड़ों विवाह योग्य प्रत्याशी अपने जीवन साथी का चयन करेंगे। इसके लिए कई राज्यों से आवेदन आने भी शुरू हो गए हैं। ये जानकारी प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला एवं अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के जिला अध्यक्ष मुनीष मित्तल ने दी
उन्होंने बताया कि देश से ही नही विदेशों से भी विवाह योग्य प्रत्याशी सम्मेलन में पहुंचेगे। यह सम्मेलन आज तक का सबसे बड़ा सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में देश-प्रदेश के दर्जनों राष्ट्रीय अग्रवाल नेता मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह न केवल जीवन साथी चयन की प्रक्रिया को सरल, गरिमापूर्ण और पारदर्शी बनाता है बल्कि समाज को संगठित भी करता है। सम्मेलन से जहां मनपसंद रिश्ता मिलने में आसानी हो जाती है वहीं दहेज प्रथा को रोकने में भी आसानी होती है। संवाद