फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रतीक मित्तल को अग्रवाल वैश्य समाज ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अगर हौंसले बुलंद हों तो मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कुरुक्षेत्र के युवक प्रतीक मित्तल ने कर दिखाया है। पिता का साया सिर से उठने एवं मां की कड़ी मेहनत से कुरुक्षेत्र के प्रतीक मित्तल ने मेहनत से पढ़ाई कर के इंडियन इंजीनियर सर्विसेज में ऑल इंडिया रैंकिंग में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

प्रतीक मित्तल की उपलब्धि एवं समाज का नाम रोशन करने के लिए अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा तथा महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना मैसी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर सम्मानित किया। प्रतीक मित्तल तथा उसकी माता को मिठाई भी खिलाई। इस मौके पर अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला, महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) के प्रधान मुनीष मित्तल, अग्रवाल वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग, उपाध्यक्ष बीबी जिंदल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें