फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अग्रवाल महिला विंग ने किया तुलसी पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। धार्मिक एवं सामाजिक संस्था अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महिला विंग की ओर से मेन बाजार स्थित अठवाडियो वाले मंदिर में तुलसी पूजा कार्यक्रम का आयोजन वीरवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की प्रधान उर्मिला अग्रवाल ने तुलसी माता की आरती करके किया। संस्था महासचिव कमलेश बंसल ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन समय-समय पर ऐसे धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है जिससे समाज में संस्कार, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़े। प्रधान उर्मिला अग्रवाल ने कहा कि तुलसी केवल एक पौधा नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। तुलसी का धार्मिक, औषधीय और पर्यावरणीय दृष्टि से विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें