फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल दबखेड़ी ने कराटे प्रतियोगिता में मारी बाजी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेता ​खिलाड़ियों के साथ ​शिक्षक।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल दबखेड़ी के विद्यार्थियों ने आयोजित 22वीं जिला कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए हैं। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के मीडिया प्रभारी मुनीश मित्तल एवं कोषाध्यक्ष कपिल मित्तल ने बताया कि 22वीं जिला कराटे प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग स्कूलों व अकादमियों से सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल दबखेड़ी के पीटीआई विशाल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दो पदक प्राप्त किए, जिनमें महाराजा अग्रसेन स्कूल के मयंक शर्मा ने स्वर्ण व मयंक कुमार ने रजत पदक जीता। इस प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थी खिलाड़ी करीब तीन महीने से अपने-अपने भार वर्ग में खेल का अभ्यास कर रहे थे। सभी खिलाड़ियों को स्कूल के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता और स्कूल की प्रधानाचार्य डाॅ. अमीता शर्मा ने बधाई दी। विजेता खिलाड़ियों को श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें