फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अग्रसेन स्कूल में रंग-बिरंगी सजावट कर मनाया बैसाखी पर्व

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैसाखी पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते अग्रसेन स्कूल के बच्चे। विज्ञ​प्ति - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल दबखेड़ी में बैसाखी का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित करके विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला ने बैसाखी की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से एकता की भावना मजबूत होती है। प्रियंका सिंगला ने विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने को प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भांगड़ा और गिद्दा जैसे पारंपरिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर योगेश गर्ग सहित शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें