कुरुक्षेत्र । डिस्कवरी वर्ल्ड स्कूल लाडवा के सातवीं कक्षा के छात्र अग्रिम ने 26 जुलाई को आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में 25 मीटर, 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर की प्रतियोगिताओं में चार स्वर्ण पदक हासिल कर अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया। ये प्रतियोगिता विर्क हॉस्पिटल (कुरुक्षेत्र) की ओर से आयोजित की गई। इसमें जिले के कई स्कूलों के तैराकों ने हिस्सा लिया। स्कूल प्रधानाचार्या राकेश गर्ग ने अग्रिम की इस उपलब्धि पर बधाई दी ।स्कूल के प्रबंधक रोहित गर्ग ने अग्रिम को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।