फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल वैश्य समाज प्रदेश में चला लोगों को जागरूक करने का अभियान : सिंगला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने पूरे राज्य में समाज के लिए जागरूकता अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा है कि वैश्य समाज के लोगों को राजनीति में अपनी सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और शादियों पर बढ़ते खर्च को कम करने के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि अनुसार बुवानीवाला लगातार बैठकें कर हर जिला के वैश्य समाज के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। बुवानीवाला ने कहा है कि आज राजनीति का महत्व सबसे ज्यादा है और समाज राजनीति में लगातार पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर परिवार से एक व्यक्ति को सक्रिय राजनीति में भागीदारी करनी चाहिए। फिर चाहे वह किसी भी पार्टी से जुड़कर करें। उन्होंने कहा कि अगर समाज के लोग सक्रिय राजनीति में अधिक भागीदारी करेंगे तो आने वाले समय में उन्हें अधिक टिकट मिल पाएंगी और अधिक संख्या में जीत कर सदन में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें