फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अग्रवाल सभा ने 310 स्कूली बच्चों का करवाया दुर्घटना बीमा

विज्ञापन
लाडवा। अग्रवाल सभा महिला विंग की प्रधान उषा गोयल।
विज्ञापन
लाडवा। अग्रवाल सभा की महिला विंग द्वारा हिंदू हाई स्कूल के 310 बच्चों का एक वर्ष के लिए दुर्घटना बीमा करवाने का काम किया गया है। अग्रवाल सभा द्वारा शहर के हिंदू हाई स्कूल के 310 बच्चों का दुर्घटना बीमा की एक वर्ष की राशि देकर उन्हें बीमित करवाने का काम किया है। यह सुविधा एक्सिस बैंक द्वारा प्रदान की गई है। यह जानकारी महिला विंग की प्रधान उषा गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि बीमित बच्चों में से अगर किसी भी बच्चे को चोट लग जाती है या दुर्घटना हो जाती है तो उसके 50 हजार रुपये तक के इलाज पर खर्च की राशि मिल सकती है। यदि किसी बच्चे की दुर्घटना से या इलाज के दौरान मृत्यु हो जाती है तो उसके नॉमिनी उत्तराधिकारी को एक लाख रुपए तक की राशि मिलेगी। इस अवसर पर वीणा बंसल, कृष्णा गोयल, रंजना गोयल, रेखा गर्ग, पूनम सिंगल, निर्मल गर्ग, मोनिका अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें