फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर 72.52 लाख की धोखाधड़ी में एजेंट नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चार बच्चों को कनाडा भेजने के नाम पर 72.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक एजेंट को नामजद किया है। आरोपी ने प्रत्येक बच्चे को कनाडा भेजने के लिए 25 लाख रुपये की मांग की थी। थाना सदर में दर्ज शिकायत में प्रदीप कुमार निवासी सेक्टर-30 ने बताया कि वह अपने बेटे नैतिक को विदेश भेजने के लिए सुनील कुमार योगी निवासी बधाल जिला जयपुर (राजस्थान) से संपर्क किया था। आरोपी ने उसे आश्वासन दिया कि वह 25 लाख रुपये में उसके बेटे को कनाडा भेज दूंगा।
विज्ञापन

विश्वास करके उसने 23 जुलाई से 11 नवंबर 2021 तक आरोपी के खाते में 20 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। उसके बाद आरोपी सुनील ने कहा कि अगर कोई और बच्चे भी कनाडा जाने के इच्छुक हो तो वह उन्हें भी भेज देगा। इस पर उसने अपने दोस्त के बेटे क्षितिज, अनुज और स्नेहिल के भी कागजात आरोपी सुनील योगी के पास भेज दिए। आरोपी ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही उनके सब बच्चों को कनाडा भेज देगा। तब उसने अलग-अलग समय पर कुल 72 लाख 52 हजार रुपये आरोपी को फोन-पे, गूगल-पे और आरटीजीएस के माध्यम से भेजे थे। बच्चों को बाहर भेजने के लिए आरोपी टालमटोल करता रहा। उसके दबाव डालने पर आरोपी ने उसे नकली वीजा भेज दिया, जिस पर उसने बच्चों की टिकट करा दी। दो जनवरी को आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुनील योगी को नामजद कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें