फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धोखाधड़ी के मामले में एजेंट गिरफ्तार, दो दिन की रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। थाना शहर टीम ने कनाडा भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में जिला जींद के मथाना गांव के रहने वाले एजेंट सुभाष शर्मा को गिरफ्तार किया है। 29 मार्च को अमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह कनाडा जाना चाहता था। इसके लिए उसने अपने एक जानकार के माध्यम से अक्तूबर 2024 में अनाज मंडी जाकर सुभाष शर्मा से मुलाकात की थी। वहां उन दोनों के बीच 25 लाख रुपये में बात तय हुई और अमन ने सुभाष को नौ लाख रुपये और कागजात दे दिए। वह 18 नवंबर 2024 को उन्होंने सुभाष के खाते में तीन लाख रुपये और जमा करवा दिए। सुभाष ने अमन को दिल्ली से अजरबैजान की टिकट व वीजा देकर कहा कि वह उन्हें कुछ समय बाद कनाडा भेज देगा। अजरबैजान जाने के बाद सुभाष ने फोन उठाने बंद कर दिए। कुछ समय अमन भारत वापस आया। जब सुभाष से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि वह उनके पैसे जल्द वापस कर देगा। अब न तो रकम वापस कर रहा है न ही विदेश भेज रहा है। शिकायत पर धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज करके जांच की गई। मंगलवार को टीम ने सुभाष शर्मा को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करने के उपरांत दो दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें