कुरुक्षेत्र।उठान ना होने के चलते धान से अटी पड़ी मंडी।
- फोटो : Kurukshetra
जिला में विभिन्न एजेंसियों द्वारा अब तक मंडियों में 2 लाख 43 हजार 985 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है और 1 लाख 43 हजार 212 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा किया जा चुका है। मंडी में व्यवस्था बनी रहे इसलिए अधिकारियों द्वारा मंडियों में लगातार नजर रखी जा रही है।
उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि मंडियों में धान की आवक काफी मात्रा में आ रही है, जिला की मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक 2 लाख 43 हजार 985 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। खरीफ सीजन के दौरान जिले में 27 हजार से ज्यादा किसानों की धान की फसल जिला खाद्य आपूर्ति, हैफेड और एफसीआई द्वारा खरीदी जा चुकी है। सभी किसानों को फसल का न्यूनतम निर्धारित मूल्य दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में खरीद केन्द्रों पर धान की खरीद का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। जिला कुरुक्षेत्र के सभी मंडियों और खरीद केंद्रों से सभी एजेंसियों के खरीद कार्य और उठान कार्य से संबंधित रिपोर्ट डीएफएससी द्वारा एकत्रित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक की रिपोर्ट के आधार पर जिला कुरुक्षेत्र मंडियों और खरीद केन्द्रों से 2 लाख 43 हजार 985 मीट्रिक टन धान आवक हो चुकी है। इस आवक में से फूड सप्लाई विभाग ने एक लाख 68 हजार 741 मीट्रिक टन, हैफेड ने 75004 मीट्रिक टन और एफसीआई द्वारा 240 मीट्रिक टन धान की खरीद का कार्य पूरा किया है। इसमें से फूड सप्लाई विभाग ने 1 लाख 2 हजार 101 मीट्रिक टन और हैफेड ने 41111 मीट्रिक टन धान उठान कार्य सहित कुल एक लाख 43 हजार 212 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा हो चुका है।
उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारियों और एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि अपनी-अपनी मंडियों में मौके पर जाकर प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का मूल्यांकन करें। फील्ड में जाकर किसानों, व्यापारियों की समस्याओं को सुनें और उनका मौके पर समाधान करने का प्रयास करें। इसके साथ-साथ सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट मंडियों में कानून एवं व्यवस्था पर नजर रखे। इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। मंडियों में आने वाले सभी किसानों, मजदूरों का निरंतर स्वास्थ्य चेकअप करवाया जाए और सभी मास्क पहनकर ही मंडियों में आए।