कुरुक्षेत्र। विजेता छात्राओं के साथ स्कूल स्टाफ। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में 11 वर्ष आयु वर्ग के जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय हथीरा से अगमप्रीत कौर ने लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सुमन लता की अगुवाई में अगमप्रीत कौर कल से बुखार से पीड़ित होने के बावजूद अच्छा प्रदर्शन कर सकी हैं। इसके साथ ही राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय किरमिच के शिक्षक संजय कुमार की टीम खो-खो में प्रथम स्थान हासिल करके जिले में चमकी।
प्राथमिक विद्यालयों में खेलों के लिए कोई विशेष सुविधा नहीं होने के बावजूद इन बच्चों ने अपनी मेहनत से खेलों में भाग लेकर अपने अपने विद्यालयों व गांवों का नाम रोशन किया है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ राज्य मीडिया प्रभारी सूबे सिंह सुजान ने इन बच्चों को विशेष रूप से बधाई और शुभकामनाएं दीं।