फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जीत के बाद नवीन जिंदल ने मां भद्रकाली में की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देवी कूप मां भद्रकाली का मंदिर जिले का सबसे प्राचीन और सिद्ध मंदिरों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि यहां जो भी अपनी मनोकामना लेकर आता है वह खाली हाथ नहीं जाता। मां भद्रकाली सबकी झोली खुशियों से भर देती हैं। शायद यही कारण है कि जिस दिन नवीन जिंदल चुनाव मैदान में उतरे थे तो उन्होंने भद्रकाली मंदिर में माथा टेक जीत की मन्नत मांगी थी। मंगलवार को जैसे ही उनकी जीत हुई तो वे सबसे पहले पत्नी शालू जिंदल और माता सावित्री जिंदल और परिवार के अन्य सदस्यों के यहां पहुंचे। ऐसी प्रथा है कि यहां मन्नत मांगते समय एक वृक्ष पर धागा बांधा जाता है और जब मन्नत पूरी हो जाती है तो मांता के चरणों में चांदी के घोड़े चढ़ाए जाते हैं। नवीन जिंदल ने भी ऐसा ही किया। यहां उन्होंने मन्नत का धागा खोला और चांदी के घोड़े चढ़ाए।उन्होंने मां भद्रकाली को दंडवत प्रणाम करके कन्या पूजन किया। साथ ही संध्याकालीन आरती में भी शामिल हुए।
विज्ञापन

इससे पहले भी श्री दुर्गाष्टमी जागरण में नवीन जिंदल ने अपनी हाजिरी लगाई थी और उनके पारिवारिक सदस्य भी इन चुनावों के दौरान बार-बार मंदिर दर्शन कर मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने सांसद नवीन जिंदल को मां की लाल शक्ति चुनरी भेंट की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, सदस्य एमके मौदगिल, जिला परिषद उप चेयरमैन धर्मपाल चौधरी डीपी और अन्य समर्थक, कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


सदैव रहेंगे जनता के आभारी : नवीन जिंदल
नवीन जिंदल ने जीत के बाद प्रमाण पत्र लिया। इसी दौरान उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता से लेकर नेता को जाता है। सभी ने कड़ी मेहनत की है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने कुरुक्षेत्र के लोगों की सेवा करने के लिए भेजा। जनता ने भी उन पर भरोसा जताया, जिसके चलते वे सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि वो जनता के सपनों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन



हर सुख दुख में रहेंगे मौजूद : डॉ. सुशील गुप्ता
इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉ़ सुशील गुप्ता ने मतगणना के बाद कहा कि जनता का फैसला स्वीकार है। उन्होंने चुनाव में दिए गए सहयोग, समर्थन और प्रेम के लिए मतदाताओं का धन्यवाद किया। सुशील ने कहा कि कुरुक्षेत्र की जनता के साथ हर सुख और दुख में खड़े हैं। भविष्य में भी जनता की सेवा करेंगे। कुरुक्षेत्र को विश्व के मानचित्र पर लाने के लिए भी भरसक प्रयास किया जाएगा। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और बेहतर शिक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें