फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई कर्मी हटाने के बाद अस्पताल के दो अधिकारियों की भेजी शिकायत

Wed, 14 Dec 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल प्रशासन ने शव को चूहों द्वारा कुतरे जाने वाले मामले को गंभीरता से लेते हुए एक अस्थाई सफाई कर्मचारी को हटाने के अलावा दो अधिकारियों के खिलाफ चंडीगढ़ उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा.सुरेंद्र नैन ने की है। गौरतलब है कि सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस में रखे शव को चूहों ने कुतर दिया था। पिछले सात दिनों में ऐसी दो घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


दोनों मामलों में अस्पताल प्रशासन को पीड़ित परिवार के गुस्से का सामना करना पड़ा था। यह दोनों मामले सुर्खियों में आने और अस्पताल की चरमराई व्यवस्था पर सवाल उठने के बाद अब जाकर स्वास्थ्य विभाग जागा है। सर्वप्रथम इस मामले के बाद अस्पताल प्रशासन ने एक अस्थाई सफाई कर्मचारी की छुट्टी कर दी। इस अस्थाई कर्मचारी का कहना है कि उसका काम सिर्फ सफाई का है।

अस्पताल के निचले स्टाफ में भी यह चर्चा है कि बड़े अधिकारियों को बचाने और उनकी जवाबदेही सुनिश्चित करने की बजाये छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई हो रही है। जब इस बारे में सीएमओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले में सिविल अस्पताल के दो बड़े अधिकारियों के खिलाफ भी रिपोर्ट भेजी गई है। उन्होंने बताया कि अपने स्तर पर उच्चाधिकारी इस मामले में इन दो अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करते हैं, यह उनके अधिकार क्षेत्र का मामला है। खैर, सीएमओ की इस पुष्टि के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि इस मामले में अगली कार्रवाई की संभावना इन दो अधिकारियों पर भी हो सकती है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद लगा पोस्टमार्टम हाउस में नेट
अस्पताल प्रशासन ने शवों की सुरक्षा के लिए 3 फूट चौड़ा, 6 फुट लंबा और ढाई फुट ऊंचा नेट लगवाया, ताकि यदि कोई परिजन शव को फ्रिजर में न रखकर बाहर रखना चाहता है तो शव को कोई नुकसान ना हो। बता दे कि एक सड़क दुर्घटना में राजकली व सुभाष नाम के मौसी भांजे की सड़क हादसे में रविवार शाम को मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने उनका शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया दिए।

उस समय राजकली के सिर्फ आंख पर चोट थी, लेकिन सुबह पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ है शव के माथे से खून चल रहा था। ये खून चूहों कुतरने के कारण चल रहा है। वहीं गांव समसीपुर निवासी मीनाक्षी शर्मा के शव को 8 दिसंबर को अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई थी जिसके बाद मीनाक्षी के शव को 8 दिसंबर को शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया जिसके बाद सुबह पोस्टमार्टम करने लगे तो पता चला की चूहों ने शव का एक हाथ और नाक को कुतरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें