कुरुक्षेत्र। वायु प्रदूषण और स्मॉग के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को श्वांस और हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
इसी संबंध में सीटीएम आशीष की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें डीएचएस डॉ. माहला, डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश और डिप्टी सीएमओ डॉ. अंजलि सहित जिले के सीएचसी प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में प्रदूषण से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम पर चर्चा की गई।
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार खराब एक्यूआई के दौरान लोगों को सुबह और देर शाम बाहर निकलना जरूरी हो तो एन-95 या एन-99 मास्क का इस्तेमाल करें। संवाद