फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पांच आईटीआई में 1400 सीटों पर किए जाएंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जिला के सभी राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, जिनमें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र (महिला, पुरूष), शाहाबाद (महिला, पुरुष) तथा पिहोवा में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।
विज्ञापन

जिले की इन पांच आईटीआई में लगभग 1400 सीटों पर विभिन्न 26 व्यावसायों में दाखिले किए जाएंगें जो अभ्यर्थी आठवीं, दसवीं व 12वीं पास कर चुके हैं वे इन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसकी आवेदन फार्म भरने की तिथि दो जून से प्रारंभ होगी तथा आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उमरी के प्रिंसिपल जगमोहन ने कहा कि सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया से पूर्व अपने आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें, जिनमें दसवीं व बारहवीं की अंक तालिका प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, जाति प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, एक पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी, स्थाई मोबाइल नंबर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें