फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुपर-100 में खाली सीटों पर फिर होगा दाखिला, पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुपर-100 में खाली सीटों को भरने के लिए विद्यार्थियों को एक और अवसर मिलेगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सुपर-100 की अतिरिक्त 100 सीटों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है। वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो कक्षा 10 में पंजीकरण नहीं कर पाए थे या लेवल-1/लेवल-2 परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने बताया कि प्राचार्यों को पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सुपर-100 योजना का लाभ मिलेगा। जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण 9 जुलाई से शुरू हो चुका है। प्रवेश पत्र 12 जुलाई से डाउनलोड होंगे। लेवल-1 प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई को कुरुक्षेत्र में होगी। इसका परिणाम 17 जुलाई को आएगा। 19 जुलाई को लेवल-2 परीक्षा होगी और 23 जुलाई को परिणाम जारी होगा। चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं 25 जुलाई से शुरू होंगी। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी विद्यार्थियों को जेईई व नीट की निशुल्क कोचिंग देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें