फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राजकीय बहुतकनीकी उमरी में 245 सीटों पर हुआ दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन एडमिशन : दो अगस्त को जारी होगी सीटों के आवंटन की सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। राजकीय बहुतकनीकी उमरी में दूसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। जिसमें दूसरी सीट आंवटन सूची में 126 आवंटित सीटों पर 58 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। पहली काउंसलिंग में संस्थान की 390 सीटों में से 265 सीटों का आवंटन हुआ था, जिसमें से 187 सीटों पर दाखिला हुआ था। दूसरी सीट अलॉटमेंट सूची में 126 सीट आवंटित की गई है, जिसमें से 58 सीटों पर विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। अभी विभिन्न कोर्सेज में 145 सीटें खाली है, जिसमें विद्यार्थियों के पास दाखिले के लिए मौका है।

संस्थान में विभिन्न कोर्सेज में 390 सीटें उपलब्ध है, जिसमें से 245 सीटों पर दाखिला हो चुका है। अब संस्थान स्तर पर फिजिकल काउंसलिंग के जरिए दाखिले होंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को एक अगस्त तक आवेदन करना होगा। दो अगस्त को विद्यार्थियों की सीट अलॉटमेंट सूची जारी की जाएगी। संस्थान में आर्किटेक्चर असिस्टेंटशिप कोर्स में 30, सिविल इंजीनियरिंग में 60, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 60, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग में 60, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60, मेडिकल लैब टेक्नालॉजी में 60 और इलेक्ट्रानिक्स एंड कंम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 60 सीटें हैं।
विज्ञापन


दो अगस्त को जारी होगी तीसरी सीट अलॉटमेंट सूची जारी
दाखिला समन्वयक विजय कुमार ने बताया कि दूसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई, जिसमें 58 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। अब संस्थान स्तर पर फिजिकल काउंसलिंग के जरिए दाखिले होंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को एक अगस्त तक आवेदन करना होगा। दो अगस्त को आवेदन किए गए विद्यार्थियों की सीट अलॉटमेंट सूची जारी की जाएगी। पांच अगस्त को खाली सीटों पर आरक्षण के मुताबिक दाखिले किए जाएंगे और छह अगस्त को सभी आरक्षित वर्गों की रिक्त सीटों के विलय के बाद दाखिले होंगे। इसके बाद सीटें रिक्त रहने पर रोजाना 12 बजे तक संस्थान में आवेदन लेकर मेरिट के मुताबिक सीटें भरी जाएंगी। विद्यार्थी आवेदन पत्र संस्थान से और वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन


महाविद्यालयों में विभिन्न पीजी कोर्सेज में आवेदन करने का अंतिम दिन आज
कुरुक्षेत्र। जिले के राजकीय व निजी कॉलेजों में पीजी कोर्स में आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया गया, जिसमें विद्यार्थी पीजी में 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं यूजी में दाखिले से वंचित विद्यार्थी लेट फीस के साथ दाखिला ले सकते हैं। जिले के राजकीय व निजी महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पत्र जारी कर पीजी कोर्स में आवेदन करने की तारीख को बढ़ाने की जानकारी दी गई। इससे ऐसे कई विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे। इसके बाद एक बार फिर से पीजी में दाखिले के लिए पोर्टल को खोल दिया गया है। विभाग की ओर से अब जल्द ही दाखिलों का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें