शाहाबाद। साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर में निकाले गए भव्य महान नगर कीर्तन में सहयोग के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान किया गया। कीर्तन को सफल और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार की प्रबंधक कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सेवा, सहयोग और समर्पण के लिए अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान दिया। सम्मान प्रसिद्ध कथावाचक ज्ञानी साहिब सिंह के करकमलों की ओर से प्रदान किया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार प्रबंधक कमेटी के महासचिव कुलवंत सिंह चावला ने बताया कि नगर कीर्तन के दौरान प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा जिसके कारण नगर कीर्तन शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक रामकरण काला के पुत्र कंवरपाल, नगर पालिका प्रधान गुलशन कवातरा, थाना प्रभारी सुनील वत्स और सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज हरजीत सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।