कुरुक्षेत्र। हरियाणा विलेज कॉमन लैंड रेगुलेशन अमेंडमेंट-2024 के तहत योजना का लाभ लेने वाले पात्र आवेदकों से शिविर में आवेदन जमा कराए जाएंगे। योजना के तहत पंचायती भूमि पर 31 मार्च 2004 से पूर्व निर्मित अवैध मकानों को नियमानुसार वर्ष 2004 के कलेक्टर रेट के 1.5 गुणा रेट पर नियमित किया जाएगा। अधिकाधिक नागरिकों तक लाभ पहुंचाने के लिए गांव स्तर पर शिविर लगाने की योजना है। इसके लिए जिला विकास एवं पंचायत विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि थानेसर खंड में 27 अप्रैल को किरमच, मिर्जापुर, खिजरपुरा, अजरानी, बाहरी, ज्योतिसर, बगथला, 28 को धुराला, अजराना कलां, खानपुर रोडान, सुनहेड़ी खालसा, बचगांव, अमीन, भिवानी खेडा, अढोण, बीड़ अमीन, 29 को लोहार माजरा, बलाही, खेड़ी रामनगर, आलमपुर, झिंझरपुर, जोगना खेड़ा, ईशाकपुर, बारवा और हंसाला में शिविर लगेंगे। वहीं 30 अप्रैल को समसीपुर, हथीरा, कवांरखेड़ी, समसपुर, हिंगाखेड़ी, तिगरी खालसा, धुराली, 1 मई को मुंडाखेड़ा, कैंथला खुर्द, रावगढ़, हसनपुर, संतोखपुरा, डेरा चकचकाातिया, बिशनगढ़, डोडा खेड़ी, 2 मई को घमूरखेडी, लुक्खी, चिब्बा, गामड़ी जाटान, दबखेड़ी, बारना, बहादुरपुरा, 3 मई को कमौदा, खेड़ी ब्राह्मण, मलिकपुर, डेरा अबरावां, डेरा संत सिंह, डेरा रामनगर और अढोनी में भी शिविर का आयोजन होगा।
इसके साथ ही पिपली खंड में 27 अप्रैल को गांव बीड़ मथाना, बोडी, बोदला, बोहली में, 28 को बीड़ पिपली, छारपुरा, दौलतपुर, कनीपला, 29 को डेरा पुरबिया, डेरू माजरा, धीरपुर, धुधला, गढ़ी और गोविंद माजरा में शिविर लगेंगे। वहीं 30 अप्रैल को हरियापुर, ईशरगढ़, जिवरेहड़ी-2, जिरबड़ी, कलाल माजरा, कड़ामी, खैरा, 1 मई को खैरी, खानपुर कोलियां, किशनगढ़, कौलापुर, खेड़ी मारकंडा, खेड़ी गडियाल, खेडी मारकंडा, मसाना और मथाना में शिविर का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 4 मई को मोरथला, मुकेरपुर, मुनियारपुर, पलवल, प्रतापगढ़, पट्टी कसेरला, पट्टी किशनपुरा, रामगढ़, रतनडेरा, समाणी, 5 मई को सांवला, सरांय सुखी, शादीपुर लाडवा, शादीपुर शहीदां, शंकर कालोनी, 6 मई को सिरसला, सिरसमा, सोढी, उमरी और उंटसाल में शिविर लगाए जाएंगे।
इसके अलावा खंड बाबैन में 27 अप्रैल को बीड़ सुजरा, बुहावी, हमीदपुर, 28 को हरिपुरा, ईशरहेडी, जलालुद्दीन मजारा, 29 अप्रैल को जंडौला, कालवा, बरगट जाटान, 30 को कसीथल, खिड़की विरान, लखमडी, 1 मई को मंगौली जाटान, मंगौली रांगड़ान, टाटका, चार मई को रामनगर 112, रामशरण माजरा, 5 मई को सैनी माजरा और भगवानपुर में शिविरों का आयोजन होगा। लाडवा खंड में 25 अप्रैल को मुरादनगर, गंगौरी, छलौंदी, 27 को गोबिंदगढ़, शाहाबाद खंड में 27 अप्रैल को भोकर माजरा, झारौली खुर्द, कल्याणा, कठवा, नगला, पट्टी शाहजादपुर, संभाखली, सुलखनी और तंगोर में शिविर लगाए जाएंगे।