फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने मामू माजरा के जोहड़ की पांच कनाल जमीन से हटवाया कब्जा

विज्ञापन
गांव मामूमाजरा से कब्जा हटवाते पुलिस टीम व प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
उपायुक्त के आदेशानुसार प्रशासन एवं पुलिस टीम ने बुधवार को गांव मामू माजरा में जोहड़ की पांच कनाल जमीन पर किया गया अवैध कब्जा हटवाया। इस दौरान कब्जाधारियों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस और जिला अधिकारियों के कड़े तेवर देखकर कब्जाधारी अपने घरों में जा बैठे। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार परमिंद्र सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। नायब तहसीलदार एवं बीडीओ राजन सिंगला की देखरेख में जेसीबी व ट्रेक्टरों से अवैध अतिक्रमण को गिराया गया और जोड़ को खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव के सरपंच अमरजीत सिंह ने कहा कि गांव में पानी के निकासी की दिक्कत आ रही थी और कुछ लोगों ने जोड़ पर अवैध कब्जा किया हुआ था, जिसे खाली करवाने की शिकायत कईं बार दी थी। इस पर बुधवार को पुलिस और प्रशासन ने गांव में पहुंचकर जोहड़ खाली करवाया। समाचार लिखे जाने तक भी जोहड़ से कब्जा हटवाने के लिए टीमें डटी हुई थीं और चारों ओर तार बांधी जा रही थी। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि बिना किसी विरोध के गांव मामू वायदा से जोर से कब्जा हटवाया गया है। अवैध अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। उन्होंने कहा कि कब्जाधारियों को कानूनी कार्य में बाधा न डालने की अपील की गई थी और चेताया गया था कि अगर किसी ने कानूनी कार्य में बाधा डाली तो उसके खिलाफ कार्रवाई निश्चित है। कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई। ताकि अगर कोई कार्य में अड़चन डालता है तो उसकी पहचान पर उसकी कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें