फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सिलिंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त , 18 जब्त

Fri, 20 Mar 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गैस की कालाबाजारी और अवैध उपयोग पर कार्रवाई करते हुए प्रदेशभर में अब तक 12 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 169 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। जब्त सिलेंडरों में कुरुक्षेत्र से 18, नारनौल से 60, करनाल से 5, अंबाला से 21, खरखौदा से 28, फरीदाबाद से 18 और जींद से 19 सिलेंडर शामिल हैं।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे राज्यमंत्री राजेश नागर ने जानकारी देते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में पहले भी प्रतिदिन लगभग आठ हजार सिलिंडरों की आपूर्ति होती थी और वर्तमान में भी उतनी ही सप्लाई दी जा रही है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है और नागरिकों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि सभी जिलों में जिला स्तरीय कमेटियां गठित की गई हैं, जिनमें उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और डीएफएससी को शामिल किया गया है। शिकायत मिलने पर ये टीमें तुरंत सख्त कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग एक साथ कई सिलिंडर भरवाने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं, जिससे अनावश्यक दबाव बन रहा है। ऐसे में सभी नागरिक सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें