फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सीएम के आगमन से पूर्व प्रशासन सतर्क

Sun, 03 Dec 2023 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव और पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री आगमन पर नगर परिषद प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने शनिवार को अधिकारी और कर्मचारियों की बैठक ली और सफाई दरोगाओं व सुपरवाइजर को सख्त आदेश दिए कि वह अपने इलाके में सफाई का विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने बेसहारा पशुओं को पकड़ने वाली टीम को भी सतर्कता के साथ काम करने की हिदायत दी है। सफाई व्यवस्था के लिए कार्यालय के अन्य अधिकारियों की भी नोडल अधिकारी के रूप में ड्यूटियां लगाई। नरवाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र में लगने वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस मेले में दूर-दूर से लोग आएंगे। अगर यहां साफ-सफाई अच्छी होगी तो यह संदेश अन्य जगहों पर भी जाएगा। सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी कुरुक्षेत्र दौरा है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर शहर में सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा। कंपनी के सुपरवाइजर सीनियर सुपरवाइजर को भी सख्त आदेश दिए गए कि वह भी समय रहते अपने ट्रैक्टर ट्रालियों या अन्य टिपरों के माध्यम से कूड़ा का उठान करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सफाई के बाद कूड़े का उठान तुरंत करवाया जाए। इस बात का ख्याल रखा जाना चाहिए क्योंकि कई बार कर्मचारी सफाई तो कर देता है लेकिन खुली कूड़े की ढेरियों को देखकर गलत संदेश जाता है। इसलिए कूड़े का उठान भी तुरंत करवाया जाए। बैठक में एक्सईएन सुरेंद्र सिंह, एमई संदीप शर्मा, जेई महेंद्र पाल सिंह, जेई नेहा, क्लर्क राकेश कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र अरोड़ा, सफाई निरीक्षक संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें