फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आदित्य प्रथम

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आदित्य को पुरस्कार, प्रमाणपत्र एवं चेक भेंट करते आयोजक। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सेक्टर आठ के रहने वाले आदित्य ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। आदित्य कृषि वैज्ञानिक एवं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से सेवानिवृत्त डॉ. जेएन भाटिया के पुत्र हैं। आदित्य को मिले सम्मान पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह सहित अन्य कृषि वैज्ञानिकों ने आदित्य की सराहना की है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय किसान संघ, भारतीय कृषि आर्थिकी अनुसंधान केंद्र व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर भाकृअनुप नई दिल्ली में आयोजित किया था। इस सम्मेलन का विषय ‘भारतीय कृषि का देश व वैश्विक समृद्धि में योगदान’ रहा।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ, भारतीय कृषि आर्थिकी अनुसंधान केंद्र व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विषयों पर निबंध आमंत्रित किए गए। इस प्रतियोगिता में भारत के हर राज्य के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें कृषि स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी के विद्यार्थी व कार्यरत वैज्ञानिक शामिल रहे।
विज्ञापन

आदित्य ने कृषि स्थिरता में भारतीय पशुधन की भूमिका विषय पर अपना निबंध दिया, जिसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रस्तुत भी किया था। इसमें आदित्य को अपनी श्रेणी में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। पुरस्कार में 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें