कुरुक्षेत्र। जरूरतमंदों को कंबल बांटते आदि वसुंधरा फाउंडेशन के सदस्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। बारना गांव के भट्ठे पर वीरवार को आदि वसुंधरा फाउंडेशन के तत्वावधान में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए। सामाजिक कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड से जूझ रहे असहाय परिवारों को राहत पहुंचाना रहा। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। संस्था के ब्लॉक प्रधान सत्यवान गोयत ने कहा कि आदि वसुंधरा फाउंडेशन लगातार सामाजिक सरोकारों के तहत कार्य कर रही है। संस्था समय-समय पर गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता, वस्त्र वितरण और अन्य जनकल्याणकारी कार्य करती आ रही है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। इस मौके पर नरेश कुमार मिर्जापुर, सरपंच जोगनाखेड़ा संजीव, सरपंच झिझरपूर गुरदास, सुनील मिर्जापुर, अशोक हथिरा, प्रशांत अमीन व सलिंद्र बारवा मौजूद रहे।