फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एलएनजेपी अस्पताल के निरीक्षण पर पहुंचे एडीसी, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बुधवार को एडीसी विवेक आर्य ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए। यह उनका अस्पताल का दूसरा दौरा था।
विज्ञापन


एडीसी ने पीएमओ डॉ. साराह अग्रवाल की मौजूदगी में अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, पर्ची काउंटर, दवा वितरण केंद्र, मेडिकल स्टोर, रजिस्टर और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और अस्पताल के रखरखाव की भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था अपेक्षित स्तर की नहीं मिली। इस पर एडीसी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कार्यप्रणाली, दवा उपलब्धता और रिकॉर्ड का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन




आयुष्मान योजना का बकाया भी जारी करे अस्पताल : एडीसी

एलएनजेपी अस्पताल में अपने दौरे के दौरान एडीसी विवेक आर्य आयुष्मान योजना पर होने वाले टेस्ट का बकाया को लेकर भी निर्देश दिए। पीपीपी मॉडल पर चल रहे सीटी स्कीन, एमआरआई का लाखों का बकाया है जिसे अब तक क्लियर नहीं किया गया। इस वजह से यह सुविधा काफी बार बाधित हो गई है। इसी को लेकर एडीसी ने निर्देश दिए की यह सुविधा बाधित न हो और जो भी बकाया है उसे दिया जाए।


रिकॉर्ड भी खंगाले : पीएमओ
पीएमओ साराह अग्रवाल का कहना है कि एडीसी विवेक आर्य ने पूरे अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अपनी चेक लिस्ट के हिसाब से अन्य व्यवस्था के साथ-साथ रिकॉर्ड भी जांचा। उन्होंने बताया कि यह उनका महीने में एक दौरा होता है। इस दौरान उन्होंने जो व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए अस्पताल प्रशासन उसे समय रहते पूरा कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें