फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विधानसभा की तर्ज पर जिला परिषद और समितियों में चलेगी कार्रवाई

विज्ञापन
लघु सचिवालय के सभागार में शपथ ग्रहण के बाद खड़े जिला परिषद सदस्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। विधानसभा सत्र की तरह अब जिला परिषद, पंचायत समिति के वार्डों में एक या दो दिन का सत्र बुलाया जाएगा। इसमें गांव की छोटी सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास, लोगों के मुद्दों और समस्याओं को रखेंगे। इस सत्र में लोगों की बात को तवज्जो देकर गांव के विकास की एक नई तस्वीर तैयार की जाएगी। इस विषय को जिला परिषद, पंचायत समिति, सरपंचों और पंचों के समक्ष रखा गया है।
इस अहम विषय को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऑनलाइल प्रणाली के जरिए सबके समक्ष रखा। अहम पहलू यह है कि पहली बार विधानसभा की तर्ज पर जिला परिषद वार्डों के एक-एक सदस्य को गोपनीयता और संविधान के नियमों की पालना करने की शपथ भी दिलाई है। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने राज्य सरकार के आदेशानुसार शनिवार को लघु सचिवालय में जिला परिषद वार्डों के 17 सदस्यों को एक-एक करके शपथ दिलवाई।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आनलाइन प्रणाली से पंचायत समिति के एक-एक सदस्य से सीधा संवाद कर सरकार की विकासकारी सोच को सबके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 व 11 दिसंबर तथा 16 से 18 दिसंबर तक प्रत्येक गांव में परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करने के लिए विशेष शिविर लगाने के आदेश दिए। इस परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ही लोगों को सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। सरकार ने गांवों का विकास करने के लिए 300 करोड़ रुपये के बजट का भी प्रावधान किया है। इसके साथ ही एक साथ मिलकर गांवों का महानगरों की तर्ज पर विकास किया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन विकास कार्यों के लिए हमेशा नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ है, सभी नवनिर्वाचित सदस्य अपने-अपने गांवों और वार्डों के विकास पर फोकस रखे और राज्य सरकार के आदेशानुसार अपने-अपने क्षेत्रों में एक या दो दिन का सेशन रखे। इस सेशन में लोगों के मुद्दों, गांव के विकास और लोगों की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा करे। सभी सदस्य पूरे आत्मविश्वास के साथ अभी से ही लगातार पांच सालों तक कार्य करते रहे।
इसके साथ ही नवनिर्वाचित सदस्य पंचायत की आय को बढ़ाने पर ध्यान दे, जब सभी पंचायत की आय को अपने संसाधनों से बढ़ाएंगे तो गांव का विकास और तेजी के साथ संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अगर सभी जिप व पंचायत समिति के सदस्य मिलकर विकास कार्य करवाएंगे तो निश्चित ही जिला प्रदेश में सबसे अव्वल स्थान पर रहेगा। इस विषय पर सभी को फोकस रखने की अपील भी की है। इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भूपेंद्र सिंह, लेखा अधिकारी राजेश गौड व तारा देवी उपस्थित थी।
विज्ञापन

जिला परिषद के इन 17 सदस्यों को दिलाई शपथ
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने जिला परिषद के नवनिर्वाचित 17 सदस्यों को संविधान गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिसमें वार्ड नंबर एक से कंवरपाल सिसोदिया, वार्ड नंबर दो से रमेश कुमार, वार्ड नंबर 3 से पिंकी, वार्ड नंबर चार से सुखविंदर कौर, वार्ड नंबर पांच से सुखविंद्र सिंह, वार्ड नंबर छह से रविंद्र कौर, वार्ड नंबर सात से जसबीर पंजेटा, वार्ड नंबर आठ से डिम्पल, वार्ड नंबर नौ राजिंद्र सिंह, वार्ड नंबर 10 से कुसुमलता, वार्ड नंबर 11 से धर्मपाल चौधरी, वार्ड नंबर 12 से सुरेश कुमार, वार्ड नंबर 13 से रेखा देवी, वार्ड नंबर 14 सचिन कुमार, वार्ड नंबर 15 से कवंलजीत कौर, वार्ड नंबर 16 से पूनम देवी, वार्ड नंबर 17 से अमरीक सिंह शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें