फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फसल अवशेषों में आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में फसल अवशेषों में आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिले में कृषि विभाग के अधिकारियों को जीरो टोरलैंस पॉलिसी के आधार पर काम करना होगा। इस बार गत वर्ष से भी ज्यादा कार्य करके कुरुक्षेत्र में फसल अवशेषों में आग लगाने की घटनाओं के आंकड़े को शून्य पर लाने का प्रयास करना है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने वीरवार को देर सायं लघु सचिवालय एनआईसी कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारियों ने 300 से ज्यादा गांवों में जागरूकता अभियान चलाने का जो शैडयूल तैयार किया है।
शैडयूल के अनुसार गांव गांव में जाकर लोगों को फसल अवशेषों में आग ना लगाने के प्रति जागरूक करेंगे। इसके साथ ही स्कूलों में भी विद्यार्थियों को इस विषय में जागरूक किया जाए ताकि विद्यार्थी अपने-अपने घरों में जाकर फसल अवशेषों में आग ना लगाने का संदेश पहुंचाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की तरफ से हर ब्लॉक में एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। यह नोडल अधिकारी अपने अपने ब्लॉक में फील्ड में जाकर कार्य करेगा और निरंतर निगरानी रखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें