फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिकायतों के निपटान पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। समाधान शिविरों में आने वाली समस्याओं का सभी अधिकारी गंभीरता के साथ निपटान करें। अगर किसी भी स्तर पर अधिकारी की लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उपमंडल अधिकारी नागरिक अनिल कुमार दून ने कहा कि इतना ही नहीं अधिकारी समस्याओं का समाधान करने के बाद रिपोर्ट को पोर्टल पर जरूर अपडेट करे, क्योंकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं समाधान पोर्टल की नियमित रूप से समीक्षा कर रहे हैं। इस पोर्टल पर समस्याओं का समाधान होने के बाद जब रिपोर्ट अपडेट नहीं होती तब प्रगति पर प्रश्न चिह्न भी लग जाता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि भविष्य में किसी भी स्तर पर अधिकारियों की लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें