पिहोवा। सरपंचों, ग्राम सचिवों, नंबरदारों, चौकीदारों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेत
- फोटो : credit
पिहोवा। खेतों में पड़े अवशेष व पराली न जले इसके लिए प्रशासन की ओर से टीमें गठित करके पूरी निगरानी रखी जा रही है। खेतों में आगजनी की घटनाओं के तहत जिन किसानों ने फसल अवशेषों को जलाया है, उन्हें जुर्माना भरना पड़ रहा है। एसडीएम अभिनव सिवाच ने वीरवार को बीडीपीओ कार्यालय के मीटिंग हॉल में सभी गांवों के सरपंचों, ग्राम सचिवों, नंबरदारों, चौकीदारों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में यह जानकारी साझा की। उनके साथ कृषि विभाग के उपनिदेशक डाॅ. कर्मचंद ने भी अहम जानकारी दी। एसडीएम ने कहा कि खेतों में अवशेष न जले इसके लिए शुरू से ही विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों व आमजन को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।
इस कारण अब तक पराली जलाने का केवल एक ही केस सामने आया है। इस केस में सुप्रीम कोर्ट की हिदायत अनुसार प्रदेश सरकार की ओर से जो कानून बनाए गए हैं, उनके तहत दोषी पर कार्यवाही की गई है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पर आगामी दो साल तक ये किसान सरकारी स्कीमों का फायदा नहीं उठा पाएंगे। वे अपनी फसल इस पोर्टल के माध्यम से नहीं बेच पाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिव, पटवारी, पुलिस विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों की क्षेत्रवार ड्यूटी लगाई गई है। आगजनी की घटनाओं की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर जाकर कार्रवाई की जा रही है।
पिहोवा। सरपंचों, ग्राम सचिवों, नंबरदारों, चौकीदारों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेत- फोटो : credit