फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ग्रैप-4 में की कार्रवाई 44 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक नगरी में एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) फिर से बढ़ने लगा है। पिछले पांच दिन का आकड़ा देखते तो जिले में एक्यूआई दोगुना तक पहुंच गया है। 18 दिसंबर वीरवार को एक्यूआई 138 पर था। सोमवार को एक्यूआई 288 दर्ज किया गया। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन

इधर नगर निगम ने ग्रैप-4 के दौरान निर्माण और तोड़ फोड़ करने पर सख्त कार्रवाई की है। निगम ने 10 जगह इस तरह की गतिविधियां पकड़ी हैं। इन लोगों पर 44 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर निगम की इस सीजन में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने पर ग्रैप-4 लागू किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्र में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा 13 दिसंबर को ग्रैप-4 लागू किया था।
इसके अंतर्गत सभी प्रकार के निर्माण कार्यों व विध्वंस, सीएंडडी वेस्ट और निर्माण सामग्री के खुले आवागमन, मकान का मलबा सड़क पर डालने पर रोक है। नगर निगम ने इन सबको देखते हुए शहर में विभिन्न स्थानों की जांच की। जिसमें 10 जगहों पर ग्रैप्र-4 की शर्त तोड़ते मिले। नगर निगम की टीम ने इनके खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

ऐसे लोगों पर 44 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। नगर निगम ने प्रदूषण को कम करने के लिए एंटी स्मॉग गन और पानी के टैंकरों की मदद से छिड़काव शुरू कर दिया है। निगम ने दोनों एंटी स्मॉग गन के साथ सोमवार को भी शहर की प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव किया। वहीं भवन व सड़क निर्माण कार्यों पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी है। निगम के ही करीब 20 प्रोजेक्ट फिर से रुक गए हैं।
लगातार बढ़ रहा है एक्यूआई : एक्यूआई पिछले पांच दिन से लगातार बढ़ रहा है। 18 दिसंबर को 138 था। शुक्रवार को बढ़कर 137, शनिवार को 2013, रविवार को 246 और सोमवार को 282 पर पहुंच गया है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि ग्रैप-4 की शर्त लागू की गई हैं। सभी विभागों को संबंधित कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें