फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि हासिल करने वाले 82 विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
समारोह में मेधावी छात्राओं से साथ मौजूद मुख्यातिथि विनोद कौशिक व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने संगठन के 74 वें स्थापना दिवस को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाते हुए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा के साथ-साथ एनएसएस, खेल, कला व अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल किए हुए कुल 82 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्या भारती संस्कृति शिक्षण संस्थान में आयोजित समारोह में शिक्षा विभाग से जिला परियोजना समन्वयक विनोद कौशिक ने बतौर मुख्यातिथि हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भारत राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाने के लिए विद्यार्थियों की बहुत बड़ी भूमिका है। विद्यार्थी जितना संस्कारवान एवं चरित्र से उत्तम होगा उतना ही हमारा राष्ट्र सांस्कृतिक रूप से मजबूत होगा। विद्यार्थी पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई करें एवं शिक्षा के साथ-साथ समाज के लिए भी अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
विशिष्ट अतिथि सुशील मेहता ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 73 वर्ष पूर्ण कर 74वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सदैव छात्रहित, समाजहित एवं राष्ट्रहित की बात की है। देशभर के सभी शिक्षण संस्थानों में छात्र हित के कार्यों के साथ-साथ जब भी समाज को युवा शक्ति की आवश्यकता पड़ी है तब हर समय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विशिष्ट अतिथि प्रो. गोपाल प्रसाद ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरी दुनिया का अनूठा छात्र संगठन है, जिसमें शिक्षक शिक्षाविद छात्र एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता एक साथ मिलकर कार्य करते हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा दिए गए सुझावों की बहुत बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं।
विज्ञापन

प्रो. आरके देशवाल ने कहा कि छात्र अपने जीवन में ज्ञान शील एकता के भाव को उतारें एवं अपनी प्रतिभा को राष्ट्र के हित के लिए उपयोगी बनाएं। कार्यक्रम की प्रस्तावना एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु ठाकुर ने रखी। नगर अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार व नगर मंत्री हर्ष वर्धन ने सभी का धन्यवाद किया और संचालन डॉ. प्रशांत व निधि ने किया। कार्यक्रम के बाद नगर इकाई की घोषणा की गई। इस अवसर पर थिंक इंडिया के प्रांत प्रमुख प्रो. अश्विनी, दिनेश फंडन, हरीश, अरुण शर्मा, सेवानिवृत्त सूबेदार रविंद्र कौशिक, हर्ष वर्धन, रमेश शास्त्री, नवनीत अग्रवाल, गौरव पहलवान, सोमदत्त, राहुल, कंचन, मोहित, भारती, मालविका, हर्षिता, रोहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें