फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी का जहां सम्मान हो वहां देवता निवास करते हैं : आचार्य देवव्रत

Wed, 30 Mar 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
आचार्य देवव्रत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं और जहां नारी का अपमान होता है वहां सारे दुख, विषाद व विपत्तियां निवास करती हैं। यह कहना था हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का जो लाडवा के इंदिरा गंाधी नैशनल कॉलेज के महिला छात्रावास गार्गी भवन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उद्घाटन समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि इंदिरा गांधी नैशनल कॉलेज ने महिला छात्रावास का शुभारंभ करके महिला के सम्मान में नई शुरूआत की है जिसके लिए कॉलेज प्रबंधन बधाई का पात्र है। प्राचीन काल में नारी को पढ़ने व घर से बाहर निकलने तक की आजादी नहीं थी लेकिन आज समय करवट ले रहा है। नारी हर क्षेत्र में चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, चाहे सेना हो, चाहे पुलिस, चाहे अभियांत्रिकी हो, चाहे अंतरिक्ष व चाहे विज्ञान का क्षेत्र पुरूष से आगे निकल रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि आज महिलाओं व हमारी बच्चियों के सामने उड़ान भरने के लिए असीमित आकाश है और बच्चियां अब विश्व स्तर पर नाम कर रही हैं। आचार्य ने कहा कि प्राचीन भारत की संस्कृति गौरवमयी थी और उस समय हर क्षेत्र में भारत अग्रणी होने के कारण सोने की चिड़िया कहलाता था लेकिन आज बच्चे संस्कार भूल गए हैं और डिग्री लेने के लिए पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि बच्चों को नैतिक मूल्यों के साथ रोजगारपरक शिक्षा देने की जरूरत है ताकि बच्चें पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खेड़ा हो सकें। उन्होंने युवाओं को संस्कारित करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ाने के प्राचीन भारत की तरह संस्कार भरने की आवश्यकता है। आज युवा पीढी के संस्कार बिगड़ने से देश में वृद्धाश्रमों की बाढ़ आ गई है। परिवार टूट रहे हैं और समाज में विघटन हो रहा है। युवा पीढी देश को तोड़ने की बात रही है और उनमें इंसानियत समाप्त हो रही है। 

आचार्य ने युवा पीढी को दया, देशप्रेम, बड़ों का सम्मान व प्रेम की शिक्षा देने का आग्रह किया। वाईएमसीए यूनिवर्सिटी के कुलपति व विशिष्ट अतिथि प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि कॉलेजों में युवाओं को डिग्री देने के साथ-साथ कौशल विकास में भी पारंगत करना चाहिए ताकि उन्हें शिक्षा पूरी करने के बाद रोजगार के लिए न भटकना पडे़। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान पवन गर्ग ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत व विशिष्ट अतिथि प्रो. दिनेश कुमार का आभार व्यक्त किया और कॉलेज की ओर से स्मृतिचिन्ह भेंट किए। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. हरिप्रकाश शर्मा ने कॉलेज की शैक्षिक व अन्य गतिविधियों से अतिथियों को अवगत कराया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण भी किया। उद्घाटन समारोह में कॉलेज प्रबंधन समिति के 25 वर्ष से पुराने सदस्यों को राज्यपाल ने शाल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रवीण गुप्ता, प्रिंसिपल डॉ. हरिप्रकाश शर्मा, रविंद्र बंसल, सुरेश गुप्ता, मनदीप सिंह तूर, रोहित गर्ग, वेद प्रकाश सिंघल, आनन्द प्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें