फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कलायत से पिहोवा में चिट्टा बेचने आया आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक युवक को ढाई लाख रुपये के नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी वीरेंद्र उर्फ बाबा निवासी कलायत जिला कैथल बस में चढ़कर चिट्टा बेचने के लिए पिहोवा आया था। आरोपी के कब्जे से 60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम पिहोवा बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी, तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि वीरेंद्र उर्फ बाबा चिट्टा बेचने का धंधा करता है। वह आज भी चिट्टा बेचने के लिए बस में कलायत से पिहोवा मेन चौक पर आएगा। सूचना पर टीम मौके पर पहुंच गई और सूचना अनुसार चौक पर खड़े युवक को काबू कर पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें