फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ग्रिल चोरी करने के आरोप में महिला सहित दो गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2024 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थीम पार्क से लोहे की ग्रिल चोरी करने के मामले में पुलिस ने महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सन्नी निवासी धोबी मोहल्ला पिपली व रीना निवासी गांधी नगर के कब्जे से चोरी की ग्रिल बरामद हुई।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में अमन कुमार ने बताया था कि वह कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड में संपदा प्रबंधक के तौर पर तैनात है। 21 मार्च सुबह करीब साढ़े तीन बजे चौकीदार बलबीर सिंह व माली राजेंद्र सिंह ने सूचना दी थी कि चोर थीम पार्क की ग्रिल को चोरी करके थ्री व्हीलर में लादकर ले जाने की फिराक में है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर एक महिला सहित दो आरोपियों को काबू किया था। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की लोहे की ग्रिल बरामद की गई। पुलिस ने अदालत के आदेश से आरोपियों को कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें