फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सरसों के कट्टे चोरी करने के प्रयास का आरोपी काबू , दूसरा फरार

Wed, 26 Jul 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। हलालपुर गांव में आटा चक्की से सरसों के कट्टे चोरी करने के प्रयास के एक आरोपी को आटा चक्की मालिक ने मौके पर ही काबू कर लिया जबकि दूसरा आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया।
आरोपी की पहचान राकेश उर्फ छोटू निवासी बपदा के रूप में हुई है। चक्की मालिक ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को दी अपनी शिकायत में गुरदेव सिंह निवासी गांव हलालपुर ने बताया कि उसने अपने ही गांव में आटा चक्की लगाई हुई है। सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे वह आटा चक्की के पास बने कमरे में बैठा हुआ था।
विज्ञापन

उसने अचानक बोलने की आवाज सुनाई दी जब उसने कमरे से बाहर देखा की दो युवक आटा चक्की के अंदर सरसों के कट्टे उठा रहे थे। जब उसने आवाज देकर पूछा तो दोनों युवक उसे देखकर अपने हाथ में उठाए हुए सरसों के कट्टे को नीचे गिराकर भागने की कोशिश करने लगे। तभी उसने दोनों युवकों में से एक को मौके पर काबू कर लिया और दूसरा साथ खड़े ईख के खेत में घुसकर भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण भी एकत्र हो गए। काबू किए गए लड़के ने अपना नाम राकेश उर्फ छोटू वासी गांव बपदा बताया और दूसरे का नाम विजय बताया। आरोपियों के पास एक मोटरसाइकिल नंबर भी बाहर गली में खड़ी हुई मिली। चक्की मालिक गुरदेव सिंह ने बताया कि उसने पुलिस को सूचना देकर काबू किए गए आरोपी युवक व मोटरसाइकिल को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें