फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुरक्षा में तैनात अपने ही गनमैन को धमकाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गनमैन के साथ गाली गलौज कर धमकाने, बेवजह परेशान करने और कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वैभव शर्मा निवासी सेक्टर-तीन ने अपनी सुरक्षा में तैनात गनमैन के साथ ही यह बर्ताव किया था। आरोपी ने शराब के नशे में शिकायतकर्ता को छत पर खड़ा कर अंदर से कुंडी लगा दी थी। आरोपी वैभव शर्मा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद सुरक्षा प्रदान की गई थी।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में कमांडो सिपाही साहिल ने बताया था कि वह 11 जुलाई से वैभव शर्मा की सुरक्षा में बतौर गनमैन तैनात है। वीरवार रात करीब नौ बजे वैभव अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में उनको अपनी गाड़ी में बतौर सुरक्षाकर्मी साथ लेकर लेकर गया था। उस दिन उसका साथी सिपाही व उसका निजी पीएसओ प्रवीन भी उनके साथ था। पार्टी में वैभव शर्मा ने अपने दोस्तों के साथ शराब पी थी, जिसके बाद वैभव का उसके दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की तो वैभव ने उनके साथ गाली-गलौज कर धमकाया था। बाद में उन्होंने वैभव शर्मा के भाई दिव्यांश को बुलाकर उसे घर ले जाने के लिए गाड़ी में बैठाया, मगर आरोपी खुद गाड़ी को लापरवाही से चलाते हुए घर ले आया था। घर पहुंचने के बाद वैभव ने उनके साथ गाली-गलौज की थी। रात को उनको छत पर खड़ा करके अंदर की कुंडी लगाकर सो गया था। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी वैभव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।


गैंग से धमकी मिलने दी गई थी सुरक्षा
दरअसल, वैभव शर्मा नए बस अड्डे के पास वीजा एजेंट का काम करता है। पिछले दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर उसे जान से मारने की धमकी मिली थी। उसके बाद वैभव की सुरक्षा में पुलिस की ओर से दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। उधर, एटीएफ अंबाला के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि वैभव से रंगदारी मांगने के मामले में उनकी टीम तीन आरोपी राकेश निवासी इब्राहिम मंडी करनाल, राहुल राणा व हरजीत सिंह निवासी सांभली जिला करनाल को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी राकेश वैभव से पहली किस्त के पांच लाख रुपये लेने गया था, जबकि राहुल राणा और हरजीत गैंग के लिए पैसे इकट्ठे करने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें