इस्माईलाबाद। एक निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक को बंधी बना 80 हजार रुपये लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धर्मेंद्र सिंह वासी गांव बटोली जिला मोहाली ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि वे एक निजी कंपनी में प्रबंध निदेशक है। वह और कंपनी के डीलर कुलदीप सिंह गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। तभी रास्ते में आरोपी कृष्ण कुमार ने उनके आगे अपनी गाड़ी लगा दी। उन्होंने कार रोकी तो आरोपी व उसके साथ तीन अन्य लोग गाड़ी से उतरे और उनकी कार की चाबी, मोबाइल आदि छीन लिया तो वहीं लेनदेन के चलते ढाई लाख रुपये देने की मांग करने लगे। आरोपी उन्हें एक दुकान पर ले गए, जहां उन्हें बंधक बना लिया गया और कहा कि उन्हें उक्त राशि देनी ही होगी। किसी तरह वह उनसे छूटा और 80 हजार रुपये लाकर उन्हें दिए, जिसके बाद ही उन्हें जाने दिया गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।